पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक प्रशासन ने सीज की दुकान

न्यायिक प्रशासन ने सीज की दुकान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| जिलान्यायालय में दुकानों की नीलामी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुरानी आरपीएससी स्थित एक दुकान को जिला न्यायिक प्रशासन ने सीज कर दिया है। इससे पहले दुकानदार ने जिला न्यायाधीश को अर्जी देकर कुछ वकीलों पर जबरन कब्जा करने की नीयत से ताले पर ताला लगाने की शिकायत की थी।

दुकानदार राजीव पाराशर ने मंगलवार को जिला न्यायाधीश को दी अर्जी में बताया कि उसे दुकान खाली कराने के लिए धमकाया जा रहा है। दोपहर को वह दुकान पर ताला लगाकर जेएलएन अस्पताल गया था। वापस लौटा तो दुकान पर दूसरा ताला लगा था। जानकारी करने पर उसे पता चला कि कुछ वकीलों ने ताला लगाया है। पाराशर ने अर्जी में यह भी कहा है कि दुकान के विवाद बाबत उसकी ओर से हाईकोर्ट में भी रिट दायर की हुई है। जिस पर खंडपीठ ने सुनवाई कर ली है और निर्णय आना बाकी है। न्यायिक प्रशासन ने अर्जी मिलने के बाद दुकानों को लेकर चल रहे विवाद और हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत दुकान को सीज कर दिया है। गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन दुकानदारों के बीच विगत दो माह से दुकानों को लेकर विवाद चल रहा है। बार एसोसिएशन ने दुकानों की खुली नीलामी के जरिये बोली लगाकर मोटे किराए पर अन्य को आवंटित कर दी है। जबकि दुकान में काबिज दुकानदार खाली नहीं कर रहे हैं। एक दुकान को कब्जा नए किरायेदार को मिल चुका है और एक अन्य भी बुधवार को खाली हो सकती है।

पुरानी आरपीएससी मंे दुकान सीज करते कार्मिक।