रावका प्रेसिडेंसी स्कूल के नए प्राचार्य
अजमेर| प्रेसिडेंसीस्कूल के प्राचार्य का पदभार मंगलवार को प्रमोद कुमार रावका ने संभाल लिया है। जयपुर से शिक्षा ग्रहण करने के बाद रावका ने मेयो कॉलेज अजमेर में गणित विभागाध्यक्ष उपाचार्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे अलवर पब्लिक स्कूल, अलवर तथा बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल किशनगढ़ में प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।