पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 लाख से अधिक की स्कॉलरशिप बांटी

15 लाख से अधिक की स्कॉलरशिप बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| तारागढ़दरगाह इंतजामिया कमेटी ने तारागढ़ के खादिम समुदाय के विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए की स्कॉलरशिप वितरित की। इंतजामिया कमेटी सदर मोहसिन सुल्तानी और सदस्यों ने स्कॉलरशिप के चेक वितरित किए। सदर सुल्तानी ने कहा कि इंतजामिया कमेटी की ओर से यह राशि प्ले ग्रुप के स्टूडेंट से लेकर बीएड कर रहे विद्यार्थियों तक को दी गई है। स्कॉलरशिप में बड़ी संख्या छात्राओं की भी है। इस मौके पर कमेटी सदस्य सैयद अब्दुल हकीम और सैयद माशूक अली भी उपस्थित थे।