कृषक भ्रमण दल रवाना
अजमेर| आत्मायोजनांतर्गत मंगलवार को जिले के 43 कृषकों का एक दल राज्य के 5 दिवसीय भ्रमण पर बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर जिले के लिए रवाना हुआ। इस दल को उपनिदेशक कृषि वीके शर्मा एवं परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपनिदेशक शर्मा ने बताया कि यह दल बीकानेर में एसकेएआरयू तथा सीआईएच संस्थान पर एवं कृषकों के खेतों काजरी जोधपुर के कृषि विज्ञान केंद्रों तथा कृषकों के खेतों का भ्रमण करेगा।