विचार गोष्ठी आज
अजमेर| विश्वमानवाधिकार दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर पीयूसीएल की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पीयूसीएल के अध्यक्ष ओपी राय के मुताबिक बुधवार को शाम 4 बजे गांधी भवन प्रांगण में पीयूसीएल अजमेर इकाई द्वारा मानवाधिकारों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी में समाज में बढ़ती हिंसा एवं समाज के हर तबके को हर जगह, हर दिन, साल के 365 दिन मानवाधिकार उपलब्ध हों, इन विषयों पर चर्चा होगी।