पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सीईओ ने संभाला मोर्चा

गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सीईओ ने संभाला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शहरमें सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के लिए नगर निगम दल की हौसला अफजाई के लिए सीईओ मीणा ने मौके पर पहुंचकर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे सामान जब्त किया। मीणा निगम के दल के साथ मेडिकल कॉलेज चौराहे से होते हुए बजरंगगढ़ चौराहा और आगरा गेट होते हुए स्टेशन रोड तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

मेडिकल कॉलेज और जेएलएन अस्पताल चौराहे के पास थड़ी संचालक लक्ष्मीदेवी करण सिंह पर दो-दो सौ रुपए जुर्माना किया गया। वहीं बजरंग गढ़ चौराहे पर शिवशंकर चाट वाले और आगरा गेट पर प्रकाश दुकानदार पर गंदगी फैलाने के लिए पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना किया गया। केईएम के पास एवन साइकिल स्टोर के बाहर अतिक्रमण को लेकर दुकानदार निगम दल के बीच हल्की झड़प भी हो गई। दल ने दुकान के बाहर से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए साइकिलें आदि जब्त कर लीं, जिसे दुकानदार ने बाद में जुर्माना देकर निगम से छुड़वा लिया। सीईओ मीणा ने निगम कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जार किए।