जीसीए में कार्यशाला शुरू
अजमेर|राजकीय महाविद्यालयमें छात्रा परिषद एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. स्नेह सक्सेना ने बताया कि छात्राओं को आत्म रक्षा, योग, प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में 125 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं को आर्य वीरांगना दल के यतेंद्र शास्त्री प्रशिक्षण दे रहे हैं।