वाद-विवाद आैर आशुभाषण में दिखाया उत्साह
अजमेर|वाणिज्य परिषदकी आेर से मंगलवार को जीसीए में वाद-विवाद आैर आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक केवलरमानी ने की। परिषद की संयोजिका डॉ. राजकुमारी जैन ने बताया कि वाद-विवाद का विषय विदेशों में जमा देशी धन का अंतर्प्रवाह रखा गया था।
डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. बीएस कुमावत आैर डॉ. अर्चना तिवारी प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक शामिल हुए। तरुण बुधवानी प्रथम, मोनिका जूनावत द्वितीय आैर रश्मि दुआ वामाक्षी पंवार तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद के बाद आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जेएस भटनागर ने की।