पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा शहर कार्यसमिति की बैठक आज

भाजपा शहर कार्यसमिति की बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित समारोह में अजमेर शहर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि इसके लिए शहर के चारों मंडलों की बैठकें विधिवत रूप से हो चुकी है तथा इसी क्रम में बुधवार शाम 5 बजे भाजपा शहर जिला अजमेर की कार्य समिति की बैठक होटल दाता इन में आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चों प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक, भाजपा पार्षद दल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।