- Hindi News
- दयोदय एक्सप्रेस में बढ़ेंगी थर्ड एसी की सीटें
दयोदय एक्सप्रेस में बढ़ेंगी थर्ड एसी की सीटें
अजमेर| रेलवेप्रशासन ने अजमेर-जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस के डिब्बों में थर्ड एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की है। दयोदय एक्सप्रेस के डिब्बों में अजमेर से 15 दिसंबर से एवं जबलपुर से 16 दिसंबर से 1 थर्ड एसी के डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की गई है। अब इस रेल सेवा में इस बढ़ोतरी के बाद 1 फर्स्ट एसी, 1 सैकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 शयनयान एवं 4 साधारण श्रेणी डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यतया जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, गुना, कटनी एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।