पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू

सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|राजकीय कन्यामहाविद्यालय (जीजीसीए) में तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। एकल सुगम गायन प्रतियोगिता में प्रेम कंवर डांगी प्रथम, रतिका शर्मा द्वितीय आैर रानू कंडारा तृतीय रहीं। वाद्य संगीत में रतिका शर्मा प्रथम, प्रीति कंडारा द्वितीय आैर डिंपल सुथार तृतीय रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. रेनू शर्मा ने की। डॉ. आभा भटनागर, डॉ. मंजू माथुर आैर डॉ. लीलू व्यास ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. विमलेश शर्मा आैर डॉ. दुष्यंत त्रिपाठी द्वारा किया गया। सलोनी साहू ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि तीन दिनों में एकल गीत, वाद्य संगीत, एकल शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, कोल नृत्य, एकल आैर समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।