आकाशवाणी, अजमेर का स्थापना दिवस मनाया
अजमेर| आकाशवाणी,अजमेर का 60वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस उपलक्ष्य में \\\"आधुनिक परिवेश में आकाशवाणी की प्रासंगिकता\\\' विषय पर एक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष केन्द्राध्यक्ष केके माथुर, उपमहानिदेशक(अभि.) एवं मुख्य अतिथि बीएसएनएल अजमेर के महाप्रबंधक हरिशंकर शर्मा थे।
केन्द्राध्यक्ष केके माथुर ने मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा का स्वागत किया। राजभाषा अधिकारी जीके सक्सेना ने आकाशवाणी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय की प्रगति पर प्रकाश डाला।
हरिशंकर शर्मा जी ने कहा कि वर्तमान समय में भी आकाशवाणी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम प्रसारण से लोगों का वापस रेडियो की तरफ आकर्षण बढ़ा है।
आकाशवाणी, अजमेर का स्थापना दिवस मनाते अधिकारी।