फूल प्याले की सवारी आज, चहल्लुम कल
अजमेर| हजरतइमाम हुसैन और 72 शहीदों की याद में शुक्रवार को फूल प्याले की सवारी निकाली जाएगी। शनिवार को चहल्लुम होगा।
एसएफ हसन चिश्ती ने बताया कि शुक्रवार रात को 9 बजे दरगाह के मुख्य द्वार से फूल प्याले की सवारी शुरू होगी। मर्सियाख्वानी के बीच निकलनेवाली यह सवारी लंगर खाना गली, छतरी गेट, डोलीवाला चौक होते हुए रात 12 बजे मुख्य इमाम बारगाह पहुंचेगी। इधर शनिवार को रात 9 बजे फूल प्याले की सवारी इमाम बारगाह से शुरू होगी। यह सवारी डोलीवालान चौक होते हुए, छतरी गेट, लंगर खाना और दरगाह के मुख्य द्वार होते हुए अगले दिन तड़के 4 बजे झालरा ले जाया जाएगा। झालरा में फूल प्याला सैराब किया जाएगा।