विदेशी निवेश की सिफारिश का विरोध
अजमेर| नार्दनजोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन अजमेर मंडल के सभी बीमा कार्मिकों ने केंद्र सरकार की संसदीय प्रवर समिति द्वारा बीमा क्षेत्र में बीमा कानून संशोधन विधेयक 2008 के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 से बढ़ाकर 49 किए जाने पर अलवरगेट स्थित मंडल कार्यालय एवं कचहरी रोड स्थित शाखा गेट पर नारेबाजी कर विरोध जताया।