संगीतमय राम कथा आज से
विश्वहिंदू परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 12 से 21 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक दिव्य मोरारी बापू के सानिध्य में संगीतमय रामकथा आजाद पार्क में होगी।
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दिव्य मोरारी बापू ने बताया कि कथा के दौरान राम के आदर्श तथा सनातन धर्म पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा। विहिप महानगर मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे सीताराम मंदिर बजरंगगढ़ चौराहा से आजाद पार्क तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इंदौरिया ने बताया कि 21 दिसंबर को आजाद पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के आयोजन के लिए आजाद पार्क में पंडाल तैयार किया गया है। प्रेस वार्ता में घनश्यामदास महाराज, लेखराज, शक्ति जैन, आनंद अरोड़ा, कैलाश भाटी, अलका गौड़, सर्वेश्वर अग्रवाल, अभिलाषा जादम, राजू गुर्जर, प्रियंका जादम, उमेश गर्ग, मोहन खंडेलवाल डॉ. अशोक मेघवाल आदि उपस्थित थे।
संगीतमय रामकथा के बारे में जानकारी देते दिव्य मोरारी बापू।