पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ बाल श्रमिक मुक्त कराए

आठ बाल श्रमिक मुक्त कराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लॉकटावर थाना क्षेत्र अजमेर में बाल श्रम की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स चाइल्ड लाइन टीम ने पुलिस दल श्रम विभाग की मदद से दुकानों पर काम कर रहे 10 से 14 वर्ष आयु के आठ बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। चाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक नानूलाल प्रजापति ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बाल श्रम के मुद्दे पर गहनता से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीषचंद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक जय प्रकाश, श्रम विभाग के संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त आर. थानवी, सहायक श्रम आयुक्त जोशी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जय बहादुर माथुर बाल अधिकारिता विभाग के बूटीराम अन्य पदाधिकारियों ने बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स को सक्रिय रूप से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया। चाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक नानूलाल प्रजापति शहर समन्वयक कुशाल सिंह रावत ने जानकारी दी कि कई दुकानों पर बाल श्रमिक काम कर रहे हैं। सूचना पर एडिशनल एसपी सतीशचंद्र ने टास्क फोर्स को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

संयुक्त टीम ने दबिश देकर क्लाक टावर के पास कानपुर लेदर वर्कशॉप से 4, भारत बर्तन भंडार कवंडसपुरा से 1 पूड़ी सब्जी के ठेले वाले के यहां से 3 बच्चे बाल श्रम से मुक्त कराए। बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। समिति के आदेश से बच्चों को खिलती कलियां संस्था में अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।