पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब खाली हुई दो दुकानें समझाइश से टली तकरार

अब खाली हुई दो दुकानें समझाइश से टली तकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअदालत परिसर में बार की ओर से किराए पर दी गई दो दुकानें आखिरकार गुरुवार को खाली हो गईं। इससे पहले दिन में हुई बार की साधारण सभा में वकील दो गुटों में बट गए। समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।

बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने सुबह वरिष्ठ वकीलों के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला जज उमेश कुमार शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने उन्हें दुकानों के संबंध में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों की पालना करने को कहा। वकीलों जिला जज के बीच वार्ता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। इसके बाद अदालत परिसर में बार कार्नर तथा बार अध्यक्ष के कक्ष के पास स्थित दुकानों को खाली करने की कार्रवाई शुरू हो गई। इस बीच दिन में एक बजे बार की साधारण सभा भी आहूत की गई। सभा में शामिल हुए वकील दो गुटों में बट में गए। पिछले दिनों से दुकानों को लेकर चल रहे मामले में वकीलों के गुटों में कहासुनी शुरू हो गई। बार अध्यक्ष त्रिपाठी का कहना है कि जिला जज से वार्ता अच्छे माहौल में हुई है। इस बीच अदालत परिसर में चल रही दो दुकानों को खाली करने की कार्रवाई भी दोपहर में शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी थी।