पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. मौसम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी शीतलहर का असर रहा। सर्द हवाओं ने शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कमजोर रहा। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में रहे। सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही। सुबह 11 बजे तक धुंध का हल्का असर दिखाई दिया। दिन में धूप भी बेअसर रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे में स्कूल पहुंचे बच्चे

सुबहकोहरे और सर्द हवाओं के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चे िठठुरते रहे। अभिभावकों ने भी बच्चों को पूरी तरह गर्म कपड़ों में ढंककर स्कूल भेजा।