पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईई मेन्स 2015 : फॉर्म में पैर के अंगूठे का इंप्रेशन भी वैध

जेईई मेन्स 2015 : फॉर्म में पैर के अंगूठे का इंप्रेशन भी वैध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा/अजमेर सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से आयोजित जेईई मेन्स 2015 के आवेदन प्रक्रिया में स्टूडेंट्स के पैर का अंगूठा और अंगुली का इंप्रेशन भी वैध होगा। स्टूडेंट्स को हाथों में अंगूठा होने या फिर किसी कारण से अंगूठे की इमेज नहीं आने पर यह सहूलियत मिलेगी। जेईई मेन्स की वेबसाइट पर यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, जिन स्टूडेंट्स ने नाम और जन्म तारीख वाली पासपोर्ट फोटो अपलोड नहीं की है, सीबीएसई ऐसे फाॅर्म को भी वैलिड मानेगी। सीबीएसई के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में परीक्षा देने वालों के लिए पुराने एग्जाम के पेपर जल्द ही अपलोड होंगे। ऑफलाइन एग्जाम देने वालों को भी प्रैक्टिस ऑनलाइन मोड में करनी होगी।