बाल संरक्षण पर कार्यशाला आज
बालसंरक्षण विषय पर गठित किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण विषय पर रविवार को कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आवासीय परिसर स्थित राजीव गांधी सभा भवन में सुबह 9.30 बजे शाम 5 बजे तक आयोजित कार्यशाला में बाल संरक्षण पर चर्चा होगी।