पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीज करंट से झुलसा

मरीज करंट से झुलसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. जवाहरलालनेहरू अस्पताल के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती रोगी शुक्रवार रात करंट लगने से झुलस गया। पुलिस के अनुसार पाली जिले के जैतारण कस्बा स्थित वान्जया कुडी गांव निवासी लादू (40) पुत्र घेवर मेघवाल करीब 15 दिन पहले यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती हुआ था। शुक्रवार रात किसी कार्य से वह वार्ड से बाहर खड़ा था। इसी दौरान हाथ ट्रांसफार्मर से टच होने से वह करंट की चपेट में गया। इस कारण लादू के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस कर्मियों ने सूचना देकर विद्युत बिजली सप्लाई बंद कराई और लादू को तुरंत आपात कालीन विभाग पहुंचाया।