पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंसक जानवर ने मारी थीं भेड़ें

हिंसक जानवर ने मारी थीं भेड़ें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमलपुर, तारागढ़ आैर फकीराखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों हुए हिंसक जानवर के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक हिंसक जानवर पकड़ में नहीं अा सका। इधर, सोमलपुर में 22 भेड़ों की मौत के मामले में शनिवार को वन विभाग की आेर से पशुपालक को मुआवजा राशि वितरित की गई।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमलपुर स्थित आम का बेरा निवासी हीरा खान कठात को राज्य सरकार की आेर से 22 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी गई। कठात की 22 भेड़ें पिछले दिनों खूंखार जंगली जानवर की शिकार हुई थी। प्रति भेड़ एक हजार रुपए के हिसाब से कुल बाइस हजार रुपए का मुआवजा दिया गया। अजमेर सिटी के रेंजर अशोक चतुर्वेदी, वनपाल सुरेश सिंह चौहान, तारागढ़ चौकी प्रभारी सैयद रबनवाज सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंडरा रहा है खतरा

तारागढ़क्षेत्र में पैंथर की चहलकदमी सामने चुकी है। कुछ दिनों पहले ही वहां के एक स्थानीय फोटोग्राफर ने पैंथर को कैमरे में कैद कर फोटो वन विभाग को मुहैया करवाई थी। इधर, वन विभाग को अब तक स्पष्ट पगमार्क नहीं मिलने के कारण यह तय नहीं हो सका कि क्षेत्र में लगातार भेड़-बकरियों पर हमला करने वाला जानवर पैंथर ही है या फिर कोई अन्य जंगली जानवर है। बहरहाल जंगली जानवर नहीं पकड़े जाने तक भेड़, बकरी, गाय सहित अन्य पालतू जानवरों आैर ग्रामीणों पर खतरा बरकरार है।

वन विभाग ने दिया पशुपालक को मुआवजा