पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पत्थर मारने वाले को भी क्षमा करते हैं महापुरुष\'

\"पत्थर मारने वाले को भी क्षमा करते हैं महापुरुष\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. वसुनंदीमहाराज ससंघ का मंगल विहार शनिवार दोपहर 12 बजे श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर से किशनगढ़ के लिए हुआ। हजारों श्रद्धालु नम आंखों उनके साथ चले। श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर में स्थित जैन लाल मंदिर में मंगल विहार के दिन शनिवार सुबह विशेष मंगल प्रवचन सभा में आचार्य विद्यानंद महाराज के शिष्य ऐलाचार्य वसुनंदी महाराज ने धर्म सभा में कहा कि क्षमा आत्मा का गुण है, ये ऐसी दिव्य शक्ति है, जिससे मानव अपने दोषों से मुक्त हो सकता है, ज्यों-ज्यों दोष हम पर हावी होते हैं त्यों-त्यों हम भयभीत दुखी होते जाते हैं। क्षमाशील के निर्भीकता होती है वह वीर कहलाता है। क्यों क्षमा करने वाला सबसे बड़ा होता है। महाराज ने कहा कि जिस प्रकार तराजू का वही पलड़ा झुकता है जो भारी हो, वृक्ष वही झुकता है जो फलों से लदा हुआ हो, उसी प्रकार वो ही महापुरुष झुक सकता है जो गुणों में भारी हो। जो प्रभु परमात्मा के सामने झुकता है वह सबको अच्छा लगता है किंतु जो सबके सामने झुकता है महापुरुष पत्थरों की चोट खाकर भी पत्थर मारने वाले को क्षमा किया करते हैं।

श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद : महाराजश्री ससंघ के मंगल विहार पर अशोक कुमार जैन साहबजाज, अशोक कुमार, पं. राहुल पंचकुइया , पं. संतोष महाराज, विनीत जैन उन्नैरिया, मनोज कोलानायक, प्रदीप महतिया, प्रो. सुशील पाटनी, डा. सुशील शाह, आरके जैन, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मन्दिर के अध्यक्ष सुनील ढिलवारी, मोहन पंचकुइया, अरूण कोठारी, विजय जैन, वीरेंद्र कुमार महतिया सुनील साहबजाज, योगेन्द्र कोलानायक, सचिन बजाज आदि उपस्थित थे। मोहन पंचकुइया अरुण कोठारी ने विदाई गीत गाया।

जैन समाज ने लिया आशीर्वाद

संयोजकविनीत कुमार जैन ने बताया कि शनिवार सुबह शांतिधारा विधान के बाद सहस्त्रनाम विधान प्रारंभ किया गया। विशेष मंगल प्रवचन सभा के बाद श्री वसुनंदी महाराज ससंघ का मंगल विहार श्री जिन शासन तीर्थक्षेत्र जैन नगर से किशनगढ़ के लिए हुआ। पाद पक्षालन कर जिन शासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर के समस्त पदाधिकारी ने महाराज की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समस्त जैसवाल जैन समाज ने आगामी 2015 के चातुर्मास में पधारने के लिए श्री फल भेंट किया। महाराज ने जिन शासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर में चल रहे निर्माण कार्य को निरंतर तेज गति से चलने का आशीर्वाद दिया कहा कि अजमेर में