पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"भगवान का नाम लेने से ही कल्याण\'

\"भगवान का नाम लेने से ही कल्याण\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. भगवानका नाम लेने मात्र से ही आपका कल्याण होगा। भाव से अर्थ है कि भक्ति पूर्वक, कुभाव अर्थ है बिना मन के। जैसे भी, किसी भी तरह भगवान भजन बन जाए तो आप का कल्याण होगा। विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आजाद पार्क में आयोजित रामकथा के दूसरे दिन शनिवार को महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि गोस्वामी बाबा कहते हैं कि नाम जपत मंगल दिसि अर्थात दसों दिशाओं में कल्याण होगा। इस युग में शुभ कर्म भक्ति बन पाएगी। विवेक जागृत होगा तो कल्याण का साधन बनेगा। कथा व्यवस्थापक घनश्याम दास ने बताया कि कथा 21 दिसंबर तक दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक अनवरत चलेगी।

आजाद पार्क में दिव्य मोरारी बापू का रामायण पाठ सुनते श्रद्धालु।