पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएएस अभ्यर्थियों की आंखों में लौटी चमक

आरएएस अभ्यर्थियों की आंखों में लौटी चमक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएएसमुख्य परीक्षा 2012 के संबंध में गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद इस परीक्षा के साक्षात्कार का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की आंखों में चमक लौट आई है। इन अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि तत्काल साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया जाए, ताकि वर्षों से मेहनत कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य से अब और ज्यादा खिलवाड़ नहीं किया जा सके। दूसरी ओर आयोग का कहना है कि आदेश का अध्ययन करने के बाद कदम उठाया जाएगा।

खंडपीठ का निर्णय आने के बाद साक्षात्कार के लिए सफल घोषित 3 हजार 164 अभ्यर्थियों के मुरझाए चेहरों पर मुस्कान नजर रही है। ये अभ्यर्थी करीब 3 साल से इस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और मामला कोर्ट में चले जाने के बाद उनके चेहरे मुर्झा गए थे। हताशा में डूबी बीकानेर की आभा सोनी ने आत्महत्या कर ली थी। अब इन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा पुन: साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित करने का इंतजार है।

आयोग ने मामला कोर्ट में जाने से पूर्व मार्च में साक्षात्कार शुरू करवा कर 23 जून तक पूरे करने का कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन बाद में यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। अब आयोग को पुन: कार्यक्रम तय करना होगा। आयोग ने मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम 27 जनवरी 2014 को घोषित कर दिया था। 1211 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में कुल 3165 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था।

आजआयोग पहुंच सकते हैं अभ्यर्थी : इधरआरएएस साक्षात्कार प्रतिभागी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को आयोग पहुंच कर साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित करने की मांग करेगा।

अध्ययन करेंगे

आरएएसमुख्य परीक्षा 2012 के संबंध में कोर्ट द्वारा दिए आदेश का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही बताई जा सकेगी। -नरेशकुमार ठकराल, सचिव,राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर