सोशल साइंस की अनुशंसा बीकानेर रवाना
अजमेर| आरपीएससीद्वारा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड परीक्षा 2013 के सोशल साइंस के अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा गुरुवार को निदेशालय शिक्षा विभाग को रवाना कर दी गई। आयोग ने कोर्ट के आदेश की अनुपालना में यह कवायद की है।
आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक कोर्ट के आदेश आयोग को मिल गए थे। इसके बाद ही सोशल साइंस के सभी सफल अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र और अनुशंसा निदेशालय शिक्षा विभाग बीकानेर को रवाना कर दिए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को भी अन्य विषयों के अभ्यर्थियों के साथ ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इधर, इस विषय के अभ्यर्थियों को भी आयोग की इस कार्रवाई से मानसिक शांति मिली है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही कोर्ट ने आयोग को इस विषय के अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा के निर्देश दिए थे।