पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम के दौरे की तैयारी के लिए अाज बिजली बंद

सीएम के दौरे की तैयारी के लिए अाज बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इनबॉक्स

अजमेर| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे के 15 दिसंबर के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शुक्रवार को शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली संबंधी रखरखाव करने जा रहा है। इसलिए दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री रीजनल कॉलेज तिराहे से ऋषि घाटी होते हुए पटेल मैदान आ-जा सकती है। लिहाजा इस पूरे रास्ते में बिजली संबंधी कोई रुकावट हादसा ना हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा।

इनकॉलोनियों में रहेगी बिजली बंद : डिस्कॉमके कनिष्ठ अभियंता मनीष दत्ता ने बताया कि गंज, कांजी हाउस, बाबू गढ़, ऋषि घाटी, कमला बावड़ी, पुष्कर रोड, कृष्णा कॉलोनी, आनासागर पुलिस चौकी, फिल्टर प्लांट, संतकंवर राम कॉलोनी, अरिहंत कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, काली माताजी का मंदिर, जोगराज कॉलोनी, पंचोली चौराहा, महावीर कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, नवग्रह कॉलोनी, मोती बिहार कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, रामनगर, नृसिंहपुरा, भागचंद सोनी नगर, गोटा कॉलोनी, फॉयसागर रोड, प्रेमनगर, होटल देव प्लाजा, होटल करिश्मा और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।