तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी
अजमेर| तापमानगिरने से गुरुवार को ठंड अचानक बढ़ गई। रात में ठिठुरन के चलते लोग आग जलाकर तपते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्रता 34 फीसदी आैर रात्रि की आर्द्रता 30 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों के अपेक्षा शुक्रवार को ज्यादा ठंड रहेगी। आगामी दिनों सर्दी तेजी से बढ़ेगी।