पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में महिला के जेवर पार करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

ट्रेन में महिला के जेवर पार करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। जयपुर-उदयपुर ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही महिला के सामान से जेवरात का बैग पार कर दूसरे कोच में जा बैठे तीन शातिरों को जीआरपी दल ने दबोच लिया। आरोपी यूपी के निवासी हैं। इनके कब्जे से चुराए गए जेवरात बरामद कर लिए गए। आरोपियों से कई वारदातों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार जयपुर मानसरोवर निवासी प्रिया पत्नी होत चंद जयपुर से भीलवाड़ा के लिए जयपुर-उदयपुर ट्रेन के सामान्य श्रेणी कोच में सफर कर रही थी। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रिया ने जीआरपी जवानों को जानकारी दी कि उसके सामान में से जेवरात गायब हो गए हैं। उसे शक है कि उसके पास वाली सीट पर बैठे तीन युवकों ने जेवर चोरी किए हैं। तीनों युवक किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरे हैं। पुलिस कर्मियों ने ट्रेन रुकवा कर दूसरे कोच में संदिग्ध लोगों की तलाश की। ट्रेन के दूसरे सामान्य कोच में बैठे मैनपुरी निवासी अंसुल कुमार, इटावा निवासी राहुल राजपूत और भादरा निवासी परमजीत को प्रिया ने पहचान लिया। पुलिस ने तीनों के सामान की तलाशी ली। आरोपियों के कब्जे से प्रिया के जेवरात बरामद हो गए।