पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुष्कर में जगमगाएगी एलईडी लाइट

पुष्कर में जगमगाएगी एलईडी लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर. पुष्करके मुख्य बाजार समेत गली-मोहल्लों में पुरानी लगाई गई स्ट्रीट लाइट हटा कर नई एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इससे बिजली की काफी बचत हो सकेगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में शनिवार को आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने पुष्कर में एलईडी लाइट लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिजली बचत के लिए पहले चरण में राज्य के दस शहरों में पुरानी स्ट्रीट लाइट हटा कर एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इन दस शहरों में अजमेर पुष्कर भी शामिल हैं। पुष्कर में करीब डेढ़ साल पूर्व अंबेडकर सर्किल से ब्रह्मा मंदिर होते हुए रामधाम तिराहे तक के मुख्य मार्ग में नगर पालिका ने एलईडी लाइट लगवाई थी मगर देख-रेख के अभाव में ये सभी लाइट बंद हैं।