पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुल पृष्ठ 24 } मूूल्य ~ 3.25 }रसरंग आज

कुल पृष्ठ 24 } मूूल्य ~ 3.25 }रसरंग आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत का सबसे बड़ा समाचार पत्र समूह

कण-कण

कंपकंपाया

इसलिए बढ़ी ठंड

पहाड़ोंमें बर्फबारी हो रही है। उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। अभी यह बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।

श्रीगंगानगर सबसे ठंडा

शहरअधिकतम न्यूनतम

श्रीगंगानगर19.7 6.1

फतेहपुर 23.4 6.8

चूरू 23.2 09.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिजली गिरने से 4 की मौत

बारांजिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मोहनपुर गांव में बिजली गिरने से शिवजी सहरिया(30), कुंडी गांव में श्योपाल माली (55), चारपुरा गांव में गोपाल भील (30), दीगोदपार में धन्नालाल (65) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

यहां ओले-बारिश

कोटाके आवां, करौली के मासलपुर में ओले गिरे। सलेमपुर, मांडरायल और कैलादेवी में बारिश हुई। झालावाड़ के रायपुर में एक इंच बारिश हुई। बारां में शाहाबाद नाहरगढ़ क्षेत्र में कई जगह एनिकट, रपट पुलियाओं पर चादर चली।

जयपुर | प्रदेशमें लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बारिश हुई और ओले गिरे। कई शहरों में दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर शीतलहर चलती रही। कुछ जगह कोहरा भी छाया रहा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट गई। ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें बर्फ में बदल गई। अजमेर में भी शीतलहर का असर रहा। सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। धुंध का भी हल्का असर रहा।

सीकर की सूखी रेवासा झील में मिट्‌टी पर जमी ओस। फोटो - ओमप्रकाशशर्मा

प्रदेश में बारिश-ओले

dainikbhaskar.com

B