हेलीपेड से सीधे पटेल मैदान पहुंचेगी और यहां भामाशाह योजना समारोह में भाग लेने के बाद अपरान्ह 3.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
अधिकारियों ने की कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में नगर निगम के सीईओ सीआर मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर प्रथम
किशोर कुमार ने बताया कि सीएम की यात्रा को लेकर अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के बारे में बताया। अतिरिक्त कलेक्टर शहर हरफूल सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को अजमेर सहित जिले के अन्य स्थानों पर 29 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पटेल मैदान की तैयारियों के बारे में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सुनील छाबड़ा ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्डियोथोरेसिक यूनिट की तैयारी तेज
मुख्यमंत्री जेएलएन अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक यूनिट का लोकार्पण करेंगी। अस्पताल प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग यूनिट को तैयार करने में जुटा हुआ है। दिन-रात यहां काम चल रहा है। यूनिट के वार्ड में रंग रोगन के साथ आवश्यक उपकरणों को लगा दिया गया है। ऑपरेशन थियेटर का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। कार्डियोलॉजी विभाग के बाहर साफ-सफाई की जा रही है। मालूम हो कि कार्डियोथोरेसिक यूनिट पीपीपी मोड पर शुरू की जा रही है। यहां जयपुर के डॉ. सेफीवाला सेवाएं देंगे।