पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर अकादमी और अजयमेरू क्लब फाइनल में

अजमेर अकादमी और अजयमेरू क्लब फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. अजमेरक्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में जारी स्व. चिराग रामचंदानी की स्मृति में तृतीय यंगस्टर अजमेर कप 2014 में शनिवार को अजमेर अकादमी और अजयमेरू क्लब ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए पहले सेमी फाइनल मैच में डायनामाइट क्लब ने टास जीतकर पहले अजमेर अकादमी को बल्लेबाजी की निमंत्रण दिया। अजमेर अकादमी में अपने निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन बनाए। जिसमें अक्षय में 33, शेखर ने 28 गणपत ने 21 रन को योगदान दिया। डायनामाइट के शाकिर ने 3 गौरव ने 1 विकेट लिया। 161 का लक्ष्य लेकर उतरी डायनामाइट क्लब मात्र 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें शक्ति, शराफत सुरेंद्र ने 15-15 रन बनाए। अजमेर अकादमी के किशन गणपत ने 3-3 विकेट लिए। गणपत को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल में अजयमेरू क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 119 रन बनाए। सुनील ने 33, प्रदीप ने 31 निखिलेश ने 23 रन का योगदान दिया। शिव अकादमी ब्यावर की ओर से मनीष ने 3 विकेट लिए। 120 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी शिव अकादमी अजयमेरू क्लब की शानदार गेंदबाजी के आगे घुटने टेकने को मजबूर हो गई। वह 68 रनों पर ऑल आउट हो गई। शिव अकादमी के कान्हा ने 15 रन बनाए। अजयमेरू क्लब की ओर से महफूज ने 4, आरिफ ने 3 सुनील ने 2 विकेट लिए। अजयमेरू क्लब के सुनील को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। आयोजन सचिव महफूज खान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार सुबह 11 बजे लोको स्पोर्टस ग्राउंड पर क्रिकेट अकादमी और अजयमेरू क्लब के बीच खेला जाएगा।