- Hindi News
- स्व. ललित देव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज
स्व. ललित देव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज
स्व. ललित देव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमी फाइनल शनिवार को खेला गया। प्रथम सेमी फाइनल नसीराबाद क्लब किशनगढ़ क्लब के बीच खेला गया। इसमें नसीराबाद क्लब ने 06-01 से विजय प्राप्त की। दूसरा सेमी फाइनल साइमन क्लब दिलवाड़ा क्लब के मध्य खेला गया। साइमन क्लब ने 07-01 से विजय प्राप्त की।
साइमन क्लब की ओर से जोसवा-2, रमेश-3, यूनिगदान-1 प्रदीप गुप्ता ने-1 गोल किया। सचिव सुधीर जोसफ ने बताया कि दिलवाड़ा की से एक गोल अमरा ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को दोपहर 3 बजे से साइमन क्लब नसीराबाद क्लब के मध्य खेला जाएगा।