दो वाहन भिड़े, चालक भी झगडे़
पुष्कर. अजमेररोड स्थित रामधाम तिराहे पर शनिवार शाम दो वाहन आमने-सामने टकरा गए। दोनों वाहनों के चालक भी घटना के लिए एक-दूसरे पर दोषारोपण करते हुए आपस में भिड़ गए तथा एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजमेर की ओर से रही बोलेरो जीप सामने से रही मारुति वैन से टकरा गई। इससे वैन आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे की गलती बताते हुए आपस में उलझ गए। इस दौरान मौके पर भी भारी भीड़ जमा हो गई तथा कुछ देर के लिए रास्ता जाम हो गया। बाद में लोगों ने दोनों वाहन चालकों के बीच समझाइश कर विवाद शांत किया।