पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : 4 पॉजिटिव मरीज भर्ती, वार्ड में बढ़ाए दस पलंग

स्वाइन फ्लू : 4 पॉजिटिव मरीज भर्ती, वार्ड में बढ़ाए दस पलंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. जिले में स्वाइन फ्लू के रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को जेएलएन अस्पताल में 4 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगी भर्ती हुए। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दस अतिरिक्त पलंग लगाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. राजेश खत्री ने बताया कि जिला स्तरीय अस्पताल, पीएचसी सीएचसी सहित जेएलएन अस्पताल में 8731 मरीजों की जांच की गई।
इनमें आईएलआई 2019, एक कैटेगरी में 1943, बी कैटेगरी में 73 और सी कैटेगरी में 3 मरीज चिह्नित किए गए। 48 संदिग्ध मरीजों को टेमीफ्लू दी गई। चार स्वाइन फ्लू पॉजिटिव को जेएलएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिन क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, वहां सर्वे शुरू कर दिया है।

आइसोलेशन वार्ड में अब 50 पलंग : अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी वर्मा ने बताया कि जिले भर से स्वाइन फ्लू मरीज यहां रहे हैं। वर्तमान में 40 पलंगों का वार्ड भर चुका है। इसे देखते हुए वार्ड में दस और पलंग लगाए गए हैं, ताकि मरीज परेशान हो।