3200 छात्र-छात्राओं को पिलाया काढ़ा
काढ़ा से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया। हजारों लोग काढ़े का सेवन कर रहे हैं। यह काढ़ा विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों से तैयार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस काढ़े के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
श्री पार्श्व नाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी की ओर से केसरगंज मंदिर नाका मदार में आचार्य स्मृति सागर दिगंबर जैन औषधालय कमेटी के सहयोग से निशुल्क काढ़े का वितरण किया गया। तीन दिन चले इस आयोजन में महिला, पुरुष बच्चों ने काढ़े का सेवन किया। संस्था के राजकुमार पाण्ड्या ने बताया कि काढ़ा वितरण में सुनील ढिलवारी, राकेश घीया, योगेंद्र कुमार कोलानायक, मुकेश अजय, विशंभर दयाल वैद्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने सहयोग दिया।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से श्री मथुरा प्रसाद देवी आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को काढ़े का सेवन कराया गया। रामगंज क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने वैद्य रामदास शर्मा के निर्देशन में 35 जड़ी बूटियों से तैयार किए गए काढ़े का वितरण किया।
जिले भर में आयोजित किए शिविर
कृष्णगोपाल आयुर्वेद भवन की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जिले भर में शिविर आयोजित कर लोगों को काढ़ा पिलाया गया। अरांई के छोटा लांबा में 1400 लोगों को वैद्य अमित जोशी ने काढ़ा पिलाया। गांव बेगलियावास, झीपिया में भी लोगों को सेवन करवाया गया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से खाइलैंड में वैद्य शांत कुमार शर्मा ने 4400 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में 3000 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। श्री महावीर स्मारक सेवा समिति ने सदर कोतवाली स्थित श्री भगवान महावीर आयुर्वेद औषधालय में वैद्य शांत कुमार की देखरेख में निशुल्क काढ़े का वितरण किया गया। राजस्थान आयुर्वेद शल्य चल इकाई की ओर से पुराने आरटीओ परिसर श्रीनगर रोड स्थित जादूगर में 3876 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति ने भी शिविर आयोजित कर लाेगों को काढ़ा पिलाया।
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए रामगंज में आयुर्वेदिक काढ़ा लेने के लिए उमड़े लोग।