- Hindi News
- भामाशाह कार्ड नहीं बनाने पर लोगों में रोष
भामाशाह कार्ड नहीं बनाने पर लोगों में रोष
अजयनगरक्षेत्र में लोगों के भामाशाह कार्ड नहीं बनने पर लोगों में रोष है। अजमेर कल्चर सोसायटी ने आरोप लगाया कि शिविरों में भामाशाह कार्ड बनाने का कार्य मित्र को सौंपने के बाद से लोगों को परेशानी हो रही है।
सोसायटी अध्यक्ष कामना पेसवानी ने बताया कि मित्र में काम करने वाले कर्मचारी अपने चहेतों को ही फार्म दे रहे हैं। जनता को राहत नहीं मिल रही। इस बारे में स्थानीय पार्षद से शिकायत किए जाने पर उन्होेंने बात करने से ही इनकार कर दिया। पेसवानी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि शिविरों का आयोजन का लोगों को उक्त योजना से लाभान्वित किया जाए।