तैलिक वैश्य समाज की कलश यात्रा कल
अजमेर| श्रीतैलिक वैश्य समाज सभा की ओर से बुधवार सुबह 9 बजे काली माता मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सभा अध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने बताया कि कलश यात्रा शिवबाग स्थित गोल प्याऊ, नया बाजार से शुरू होकर कड़क्का चौक, धानमंडी, देहली गेट से होते हुए गंज स्थित समाज के काली माता मंदिर पर समाप्त होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। भजन संध्या में गायक रामगोपाल सोनी की मंडली भक्ति रचनाएं प्रस्तुत करेंगी।