एसएसए शिक्षकों का वेतन जारी किया
सर्वशिक्षा अभियान के शिक्षकों का जनवरी 2014 का वेतन सोमवार को जारी हो गया है। जिले में 599.18 लाख का वेतन जारी किया गया है।
अतिरिक्त परियोजना समन्वयक महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि भिनाय ब्लॉक के शिक्षकाें के लिए 59.15 लाख, जवाजा में 123.59 लाख, केकड़ी में 72.05, किशनगढ़ में 110.81, मसूदा में 75.05, पीसांगन में 75.20, श्रीनगर तथा अजमेर सिटी के शिक्षकों के लिए 82.83 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है।