पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारागढ़ पर पानी की टंकी का निर्माण शुरू

तारागढ़ पर पानी की टंकी का निर्माण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारागढ़पर पानी की टंकी का निर्माण सोमवार से वापस शुरू हो गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद शाहिदा नवाब समेत विभिन्न गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुआ। टंकी बन जाने के बाद यहां की पेयजल समस्या हल होने की संभावना जताई जा रही है।

वार्ड 4 की पार्षद शाहिदा नवाब के मुताबिक जलदाय विभाग द्वारा पानी की टंकी के निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल शर्मा, पूर्व पार्षद मुख्तयार अहमद नवाब, पंचायत खुद्दाम सैयदजादगान तारागढ़ के सदर सैयद जलाल हुसैन, सचिव सैयद अबरार हुसैन, उपाध्यक्ष सैयद इजहार हुसैन, सदस्य माशूक अली, इरशाद हुसैन, अली हैदर, बाबर अली, सैयद मुकरब हुसैन, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ हुसैन, महामंत्री इफ्तिखार सिद्दीकी, पंचायत अंदर कोटियान के पूर्व सदर हाजी चांद खां, नगर सेवा संगठन महामंत्री कदीर अहमद आदि मौजूद थे। खुशी के इस मौके पर हजरत मीरां सैयद खिंग सवार की मजार पर चादर पेश कर मन्नत मांगी गई। पंचायत पदाधिकारियों ने गणमान्य लोगों की दस्तारबंदी की। जिला प्रशासन जलदाय विभाग का भी आभार जताया गया।

तारागढ़ पर टंकी निर्माण के शुभारंभ मौके पर उपस्थित पार्षद मोहन लाल, पूर्व पार्षद मुख्तयार अहमद नवाब पंचायत खुद्दाम सैयदजादगान के पदाधिकारी।

पंचायत खुद्दाम ने भी जताई खुशी