पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने भाजपा का प्रदर्शन सराहा

सीएम ने भाजपा का प्रदर्शन सराहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|पंचायतीराज चुनावमें जिले में भाजपा को मिली जीत पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देहात भाजपा अध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत की पीठ थपथपाई। जयपुर में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में राजे ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

उल्लेखनीय है कि पंचायती राज चुनाव में जिला प्रमुख सहित, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान चुनाव में भाजपा ने परचम फहराया। विधानसभा, लोकसभा चुनाव के बाद जिले में पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।