‘रेट की तिथि आगे बढ़ाई जाए’
अजमेर|केंद्रीय माध्यमिकशिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली सी टेट और एमडीएस यूनिवर्सिटी के माध्यम से लिया जाने वाला रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट(रेट) एक ही दिन होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है। परीक्षार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से रेट की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। परीक्षार्थियों के मुताबिक सी टेट और रेट दोनों ही 22 फरवरी को आयोजित होंगे। अनेक परीक्षार्थी सी टेट में भी बैठेंगे। अब यदि दोनों ही परीक्षाएं एक दिन होंगी तो परीक्षार्थियों को एक परीक्षा छोड़नी होगी।