पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन विभाग शनिवारको खुलेंगे दफ्तर, बनवा सकेंगे लाइसेंस

परिवहन विभाग- शनिवारको खुलेंगे दफ्तर, बनवा सकेंगे लाइसेंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | अजमेरक्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं उसके अधीन संचालित होने वाले जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक प्रत्येक शनिवार को खुलेंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि 31 मार्च तक आने वाले सभी शनिवार को परिवहन महकमे में कार्य होगा। इस दौरान लोग लाइसेंस बनाने, टैक्स जमा करवाने, वाहनों का पंजीकरण करवाने समेत अन्य सभी काम कर सकेंगे। अजमेर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधीन संचालित जिला परिवहन कार्यालय अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, केकड़ी, किशनगढ़ तथा डीडवाना जिला परिवहन कार्यालय भी प्रत्येक शनिवार खुले रहेंगे।