पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्ट ऑफ सिटी मदार गेट बना स्वच्छता की मिसाल

हार्ट ऑफ सिटी मदार गेट बना स्वच्छता की मिसाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हार्टऑफ सिटी मदारगेट अब पूरे शहर के लिए स्वच्छता की मिसाल बन गया है। स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा रहे अजमेर शहर में सबसे पहले और जरूरी कदम उठाया है तो उसका श्रेय मदारगेट के व्यापारियों को जाता है। शहर की पहली जरूरत है सफाई और उसका समाधान व्यापारियों ने मिलजुल कर निकालते हुए ऐसा सकारात्मक प्रयास किया है, जो पूरे शहर के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने व्यापारिक संघ की इस पहल की सराहना करते हुए मंगलवार को दुकानदारों को कचरा पात्र वितरित कर इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाजारों को साफ, सुंदर आैर सुगम आवागमन के रूप में बनाएं, जिससे ग्राहक आसानी से दुकान पर पहुंचकर खरीदारी कर सकें।

सुबह-शामखाली होंगे

सीईआेसीआर मीणा ने बताया कि मदारगेट की दुकानों के बाहर रखे डस्टबिन से निगम के सफाईकर्मी कचरा खाली करेंगे। यह व्यवस्था नियमित सुबह 11 बजे आैर शाम 7 बजे रहेगी। इसके अलावा सड़कों की सफाई की व्यवस्था यथावत रहेगी।

मदार गेट पर व्यापारी को कचरा पात्र देतीं मंत्री अनिता भदेल, नगर निगम सीईओ सीआर मीणा।

व्यापािरयों के इस सकारात्मक कदम से अजमेर बनेगा स्मार्ट

राज्यमंत्रीभदेल ने कहा कि अजमेर स्मार्ट हैरिटेज सिटी के रूप में विकसित होने जा रहा है। मदारगेट के व्यापारियों के इस कदम से क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग मिलेगा। स्वच्छ भारत अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर वर्ग के लोग कदम से कदम मिला रहे हैं। सभी व्यापारिक संघों को भी इस पहल में भागीदारी निभानी चाहिए। इससे पहले भदेल, नगर निगम के मेयर कमल बाकोलिया आैर निगम के सीईआे सीआर मीणा ने मदार गेट के व्यापारियों को एसोसिएशन की आेर से बनवाए गए कचरा पात्र सौंपे।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखतीं भदेल।

क्षेत्र में 56 दुकानें, 40 पर वितरित किए जा चुके हैं डस्टबिन

मदारगेटव्यापारिक संघ के अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने बताया क्षेत्र में 56 दुकानें हैं, जिनमें से 40 दुकानों पर डस्टबिन वितरित किए जा चुके हैं। शेष पर वितरण किया जा रहा है। हर कचरा पात्र पर नंबर होगा। साफ-सफाई के लिए दुकानदारों ने लिखित में आश्वस्त किया है कि वे डस्टबिन में ही कचरा डालेंगे। कोई भी सड़क पर या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाएगा।