पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खानाबदोश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

खानाबदोश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | रेलवेस्टेशन परिसर में पिछले महीने खानाबदोश युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खानाबदोश है। कंबल छीनने के विवाद में मृतक के साथ उसका झगड़ा हुआ था, झगड़े में उसने मृतक के गले पर टूटे कांच से वार कर उसे जख्मी कर दिया था, बाद में उसकी मौत हो गई थी। जीआरपी के अनुसार मृतक की शिनाख्त निंबाहेड़ा के बिनोता गांव निवासी मंगल के रूप में हुई है। 22 23 जनवरी की रात मंगल रेलवे स्टेशन परिसर में सोया हुआ था। उसके पास खानाबदोश सादिक पुत्र रशीद भी कंबल ओढ़ कर सोया हुआ था। सर्दी से बचने के लिए मंगल ने सादिक से कंबल मांगा था, मना करने पर उसने कंबल खींच लिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हो गई थी। पहले मंगल ने सादिक को घसीट-घसीट कर पीटा था, इस दौरान सादिक ने टूटा हुआ कांच उठाकर मंगल के गले पर मार दिया था। सादिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।