पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर और मकान में घुसे चोर

मंदिर और मकान में घुसे चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शातिरचोरों पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम रही है। पिछले एक महीने में शहर में चोरी की 60 से ज्यादा वारदात हो चुकी है। सोमवार रात को भी शातिरों ने हाथीभाटा इलाके में एक मंदिर से चार चांदी के छत्र और गुलाब बाड़ी स्थित बालाजी मंदिर के दानपात्र से हजारों रुपए की राशि पार की।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात चोरों ने हाथी भाटा स्थित श्याम गली में बालाजी मंदिर से चार चांदी के छत्र पार कर दिए। इसी इलाके में चोरों ने ओम इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग हो जाने पर वे भाग गए। ओम इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक प्रदीप माथुर ने बताया कि सोमवार रात को चोर उनके मकान दुकान के पास स्थित खंडहर मकान में घुसे थे। आवाज सुनकर वे नींद से जाग गए। उन्होंने ललकारा तो चोर भाग गए। माथुर के अनुसार क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं होने के कारण संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है। इसी तरह गुलाब बाड़ी स्थित बालाजी के मंदिर में सोमवार रात चोरों ने वारदात की। स्थानीय निवासी मनीष ने बताया कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से करीब पांच हजार रुपए पार कर दिए।

हाथी भाटा क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए चांदी के दाे छत्र।