पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजिलेंस विंग ने 98 जगह पकड़ी बिजली चोरी

विजिलेंस विंग ने 98 जगह पकड़ी बिजली चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अजमेर डिस्कॉमकी विजिलेंस विंग ने विभिन्न सर्किलों के 146 स्थानों पर छापे मारे। 98 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरों पर 20 लाख 20 हजार 932 रुपए का जुर्माना लगाया गया। अजमेर वृत्त में 17 स्थानों पर की गई जांच में 9 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, जहां कुल एक लाख 28 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया। भीलवाड़ा वृत्त में 25 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी में 2 लाख 50 हजार का जुर्माना, नागौर में 10 मामलों में 81 हजार, झुंझुनूं में 12 स्थानों पर 1 लाख 84 हजार 828 रुपए, सीकर में 12 स्थानों पर 4 लाख 54 हजार, चित्तौड़गढ़ में 5 स्थानों पर 1 लाख 50 हजार, प्रतापगढ़ में 12 स्थानों पर 42 हजार, डूंगरपुर में एक स्थान पर 21 हजार 904 रुपए, राजसमंद में 4 स्थानों पर 6 लाख 29 हजार एवं उदयपुर सर्किल में 8 पर हुई कार्रवाई में 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। डिस्काॅम क्षेत्र के 26 मोबाइल टावरों की जांच की गई।

^डिस्कॉमक्षेत्र के सभी सर्किलों में एमडी के निर्देश पर नियमित जांच की जा रही है। माेबाइल टावर, बड़े औद्योगिक कनेक्शन और रात के समय चलने वाली यूनिटों की भी खास तौर पर जांच जारी है। जुर्माना राशि नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। राममूर्तिजोशी, एएसपी विजिलेंस