अजमेर। वीनस प्रोडक्शन की फिल्म “किस-किस को प्यार करुं’ के गाने आैर सीन अजमेर में फिल्माए जाएंगे। जाने-माने फिल्म निर्देशक अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से 17 फरवरी तक अजमेर के किशनगढ़ मार्बल एरिया आैर पुष्कर रोड स्थित एक रिसोर्ट में होगी। लाईन प्रोड्यूसर जय कुमार ने बताया कि फिल्म में
कपिल शर्मा, ऐली आयरन आैर अरबाज खान मुख्य किरदार निभाएंगे।
बाजीगर, सोल्जर, रेस, टारजन जैसी सैकडों हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके अब्बास मस्तान की यह फिल्म कॉमेडी पर आधारित है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा। किशनगढ़ की मार्बल वैली आैर आसपास के क्षेत्रों में एक गीत फिल्माया जाएगा। रिसोर्ट में स्वयंवर का दृश्य फिल्माया जाएगा। अजमेर में 17 फरवरी तक शूटिंग चलेगी।