- Hindi News
- तकनीकी ज्ञान लेकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
तकनीकी ज्ञान लेकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
अजमेर| महिलाएवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए महिलाएं कंप्यूटर सीखकर आजीविका कमाने के साथ घरेलू कामकाज में भी इसका उपयोग कर सकती हैं। वे मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में नि:शुल्क आरएससीआईटी कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर वर्तमान युग की अनिवार्यता बन चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेंद्र भटनागर ने कहा कि महिलाओं को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए जो उन्हें रोजगार आैर आर्थिक संबल प्रदान करे। विश्वविद्यालय के उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय प्रबंधन केंद्र के निदेशक प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत ने कहा कि केंद्र अब महिला एवं बाल विकास विभाग के आईटी ज्ञान केंद्र के रूप में रजिस्टर्ड है। तीन महीने के प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान केंद्र के उप निदेशक डॉ. आशीष पारीक, डॉ. दीपिका उपाध्याय, मुक्ता अरोड़ा आैर आर.एस. माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।